नई दिल्ली:Huawei Nova 5i Pro को चीन में लॉन्च किया गया है और 2 अगस्त से इसकी बिक्री शुरू होगी। इस फोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,199 चीनी युआन (लगभग 22,000 रुपये), 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,000 रुपये) और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,000 रुपये) में पेश किया गया है। इतना ही नहीं Nova 5i Pro के साथ ही Huawei Mate 20X 5G को भी लॉन्च किया गया है, जिसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 चीनी युआन है और चीन में बिक्री 16 अगस्त से शुरू होगी।