कंपनी के इन दोनों ही स्मार्टफोन को अमेज़न ( Amazon ) और Croma से खरीदा जा सकता है। इनमें Huawei P30 Pro को पहली बार अमेज़न पर 15 अप्रैल और P30 Lite को 25 अप्रैल को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो P30 Pro के साथ ग्राहक 15,990 रुपये में आने वाले Huawei Watch GT को मात्र 2,000 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठाया जा सकता है। साथ ही रिलायंस जियो के यूजर्स को डाटा और कैशबैक का फायदा मिलेगा। Huawei P30 Pro को 8 जीबी रैम और 256 जीबी में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 71,990 रुपये है। कंपनी ने P30 Lite को दो वेरिएंट के साथ पेश किया है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये है।