इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.47 इंच का OLED फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080x 2340 पिक्सल है। इसमें भी वॉटरड्रॉप नॉच है। फोन में पावर के लिए 4,200mAh की बैटरी दी गयी है। इतना ही नहीं इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरे दिया गया है। इसमें अपर्चर F/1.6 के साथ 40MP, अपर्चर F/2.2 के साथ 20MP और अपर्चर F/3.4 के साथ 8MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर F/2.0 है।