फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें पहला अपर्चर एफ/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में अपर्चर एफ/ 2.2 के साथ 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 4,000mah की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनॉस मिलेगा। स्मार्टफोन की लंबाई-चौड़ाई 163.1x77.2x8.8 मिलीमीटर है और पूरा वजन 206 ग्राम है।