नई दिल्ली:Samsung Galaxy M30s खरीदने का खास मौका है। अमेजन पर इस स्मार्टफोन को 13,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस कीमत में 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं फोन के 6GB व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एम30एस पर जबरदस्त ऑफर भी मिल रहा है। अगर ऑफर्स की बात करें तो 659 रुपये की बिना ब्याज वाली ईएमआई पर फोन को खरीद सकते हैं। इसके अलावा Galaxy M30s पर 10,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही एक साल की वारंटी भी कंपनी की तरह से दी जा रही है। वहीं HDFC बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी की अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।