इसकी जानकारी Idea ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है जहां लिखा गया है कि Idea Nirvana Postpaid जल्द ही Vodafone RED Postpaid बनने वाला है। साथ ही लिखा है कि 11 मई से Idea Nirvana Postpaid कस्टमर्स Vodafone RED फैमिली में शिफ्ट हो जाएंगे। ये प्लान देशभर में आठ राज्यों ( गुजरात, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, उड़िसा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एंड कश्मीर) में उपलब्ध है।