29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Infinix Note 30 5G: धूम मचाने आ गया 108 MP कैमरे वाला शानदार फोन, कीमत भी 15 हजार से कम

Infinix Note 30 5G: भारत में कंपनी ने एक बजट 5जी स्मार्टफोन, 108MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ यूनिट और AI लेंस लांच कर दिया है। जल्द ही आम यूजर्स के हाथों में पहुंचने वाला है, इसकी कीमत भी कंपनी ने 15 हजार रुपए रखी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 14 Jun 2023, 3:43 PM IST

Infinix Note 30 5G

Infinix Note 30 5G: भारत में आए Infinix मोबाइल ने इलेक्ट्रोनिक बजार में आने से पहले ही धमाका मजा दिया है। ग्लोबल मार्केट के बाद अचानक भारत में इस मोबाइल को लेकर यूजर्स को काफी इंतजार था। बताया जा रहा है अभी मोबाइल ऑनलाइन के माध्यम से बेचा जाएगा। भारत में कंपनी ने एक बजट 5जी स्मार्टफोन पेश किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आया है। फोन को पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में पेश किया था और अब भारत में लांच कर दिया गया है। यूजर्स के लिए काफी पॉपुलर इस मोबाइल की कीमत 15 हजार से कम रखी गई है।

यह भी पढ़ें:Ola-Uber सफर करने वालों के लिए अच्छी नहीं है खबर, थम सकते हैं वाहनों के पहिए...!

यह है मोबाइल की कीमत
इस नए मोबाइल की कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 14,999 रुपये और 8GB + 256GB संस्करण के लिए 15,999 रुपये है। इसके साथ ही मोबाइल की खरीद एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से करने पर कंपनी 1,000 रुपये की तत्काल छूट मिल रही है। यही वजह है कि दोनों तरह के फोन 15 हजार रुपए कीमत से कम ही आ रहे हैं। कंपनी फोन ब्लैक, ऑरेंज और ब्लू कलर ऑप्शन में इसकी बिक्री 22 जून को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट ऑनलाइन के माध्यम से शुरू कर देगी।

यह भी पढ़ें:OnePlus Nord 3 की पहली तस्वीरें देखकर यूजर्स बोले, यह फोन और फीचर्स तो गजब है...

इनफिनिक्स में कैमरा
Infinix फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ यूनिट और AI लेंस है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का शूटर है, जो आपको स्पष्ट और विस्तृत सेल्फी लेने में मदद करेगा। इसके साथ ही 5,000 mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आपको लंबे समय तक फोन का उपयोग करने की सुविधा देता है। इसके साथ, यह कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5जी, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इस फोन में पंच कटआउट, ट्रिपल कैमरा सेटअप और JBL इन-बिल्ट डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं।

यह भी पढ़ें: Twitter Updates: सप्ताह आ सकता है ब्लू यूजर्स के लिए अपडेट, मस्क ने किया कंफर्म

अन्य फीचर्स
120Hz रिफ्रेश रेट, सेल्फी स्नैपर के लिए पंच-होल कटआउट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.78 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6080 एसओसी द्वारा संचालित है, फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज तक पैक करता है।