फोटोग्राफी के लिए फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्स का कैमरा दिया गया है। वहीं रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है, जो माइक्रो यूएसबी पोर्ट चार्ज दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G नेटवर्क, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है।