भारत की घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Intex टेक्नोलॉजीज ने भारतीय मार्केट में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इस विस्तार के तहत कंपनी ने अपना नया हैंडसेट Intex Elyt E6 (इंटेक्स एलिट ई6) लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 6,999 रुपए की कीमत में उतारा है। इसको 15 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए जारी किया जा रहा है।