नई दिल्ली: आजकल महंगे स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए युवाओं में होड़ सी मची हुई है, इन स्मार्टफोन्स में वर्ल्डक्लास फीचर्स दिए जाते हैं ऐसे में अगर आप इन्हें खरीदते हैं तो आपको इन्हें चलाने में काफी अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। आपको बता दें कि युवा आजकल आईफोन को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं, ये महंगे तो होते हैं इसके बावजूद लोग इन्हें खरीद लेते हैं क्योंकि ये स्टेटस सिंबल बन गया है लेकिन आईफोन में ऐसे कई अहम फीचर्स नहीं दिए गए हैं जो सस्ते स्मार्टफोन्स में भी मिल जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों आईफोन खरीदना आपके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है।