ब्रिटेन में आईफोन के लिए किए गए सर्च की संख्या 10,040 थी, जो कि सैमसंग से अधिक है, वहीं सैमसंग को लेकर 700 सर्च किए गए हैं। गुड टू नो डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, एलजी (LG), नोकिया (Nokia) और सोनी (Sony) जैसे फोन में हैकर्स की दिलचस्पी कम थी, क्रमश: सभी ब्रांडों को लेकर मासिक तौर पर 100 से भी कम सर्च किए गए हैं। मात्र 50 सर्च के साथ सोनी सबसे निचले पायदान पर है।