itel Vision 1 में 6.088 HD + IPS वॉटरड्रॉप फुल स्क्रीन दी गयी है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। कंपनी ने फोन में 2.5D कर्व डिस्प्ले दिया है। फोन में 1.6GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसमें लेटेस्ट एंड्रॉइड 9 पाई फीचर का इस्तेमाल किया गया है। लॉन्चिंग के दौरान फोन को 2 जीबी रैम व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज में उतारा गया था, जिसकी कीमत 5,499 रुपये रखी गयी थी। स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी बढ़ाया भी जा सकता है।