5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जियो ने लॉन्च किए नए रोमिंग प्लान्स, मिलेगा बेहतरीन डेटा-कॉलिंग और चुकाने होंगे सिर्फ इतने रुपये..

Jio's New Plans: जियों ने हाल ही में अपने यूज़र्स के लिए नए रोमिंग प्लान्स लॉन्च किए हैं जिससे उन्हें काफी सुविधाएं मिलेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Jan 2024, 3:32 PM IST

jio.jpg

Jio

जियो (Jio) या रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स में से एक है। जियो के देश में करोड़ों यूज़र्स हैं। हर यूज़र की अलग-अलग ज़रूरत होती है और इसके लिए जियो के अलग-अलग प्लान्स अवेलेबल हैं। साथ ही जियो यूज़र्स की ज़रूरत के हिसाब से नए प्लान्स भी लॉन्च करता रहता है। इससे न सिर्फ कस्टमर्स की ज़रूरत पूरी होती है, बल्कि उन्हें ज़्यादा ऑप्शंस भी मिलते हैं। हाल ही में जियो ने नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। ये प्लान्स रोमिंग प्लान्स हैं।


कौनसे प्लान्स किए लॉन्च?


जियो ने हाल ही में रोमिंग के लिए नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की कीमत हैं 898 रुपये, 1,598 रुपये और 2,998 रुपये। वहीं अमेरिका, मैक्सिको और अमेरिकी वर्जिन आइलैंड्स के लिए भी 3 रोमिंग प्लान्स लॉन्च किए हैं जिनकी कीमत हैं 1,555 रुपये, 2,555 रुपये और 3,455 रुपये। साथ ही जियो ने 51 देशों के लिए एक नया सालाना रोमिंग प्लान भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 2,799 रुपये है।

क्या मिलेंगी सुविधाएँ?

आइए नज़र डालते हैं कि जियो के लॉन्च किए नए रोमिंग प्लान्स में क्या सुविधाएँ मिलेंगी।

898 रुपये वाला प्लान :- इस प्लान में 7 दिन की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डेटा और 100 मिनट के लिए कॉलिंग मिलेंगी। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग मैसेजेस और 100 आउटगोइंग मैसेजेस भी मिलेंगे।

1,598 रुपये वाला प्लान :- इस प्लान में 14 दिन की वैलिडिटी के साथ 3 जीबी डेटा और 150 मिनट के लिए कॉलिंग मिलेंगी। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग मैसेजेस और 100 आउटगोइंग मैसेजेस भी मिलेंगे।

2,998 रुपये वाला प्लान :- इस प्लान में 24 दिन की वैलिडिटी के साथ 7 जीबी डेटा और 250 मिनट के लिए कॉलिंग मिलेंगी। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग मैसेजेस और 100 आउटगोइंग मैसेजेस भी मिलेंगे।

अमेरिका, मैक्सिको और अमेरिकी वर्जिन आइलैंड्स के लिए लॉन्च किए गए प्लान्स में मिलने वाली सुविधाएँ :-

1,555 रुपये वाला प्लान :- इस प्लान में 10 दिन की वैलिडिटी के साथ 7 जीबी डेटा और 150 मिनट के लिए कॉलिंग मिलेंगी।। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल्स और मैसेजेस भी मिलेंगे।

2,555 रुपये वाला प्लान :- इस प्लान में 21 दिन की वैलिडिटी के साथ 15 जीबी डेटा और 250 मिनट के लिए कॉलिंग मिलेंगी। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल्स और मैसेजेस भी मिलेंगे।

3,455 रुपये वाला प्लान :- इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 25 जीबी डेटा और 250 मिनट के लिए कॉलिंग मिलेंगी। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल्स और मैसेजेस भी मिलेंगे।

सालाना रोमिंग प्लान में मिलने वाली सुविधाएँ :-

2,799 रुपये वाला प्लान :- इस प्लान में 51 देशों के लिए 25 जीबी डेटा के साथ ही 100 मिनट के लिए आउटगोइंग और इनकमिंग कॉलिंग मिलेंगी।


यह भी पढ़ें- WhatsApp लाया iPhone यूज़र्स के लिए नया फीचर