23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jio अपने यूजर्स को दे रहा शाहरुख खान से मिलने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम

अगर बॉलीवुड के किंग खान के फैन है तो जियो अपने यूजर्स को शाहरुख खान से मिलने का मौका दे रहा है।

2 min read
Google source verification
jio

Jio अपने यूजर्स को दे रहा शाहरुख खान से मिलने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम

नई दिल्ली: अगर बॉलीवुड के किंग खान के फैन है तो यह खबर सिर्फ आप के लिए है। जी हां जियो अपने यूजर्स को शाहरुख खान से मिलने का मौका दे रहा है, लेकिन इसके लिए आपको कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। चलिए आज आपको बताते हैं कि इस में कैसे हिस्सा लेना है और इसका कैसे फायदा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- JIO यूजर्स आज ही कराएं ये रीचार्ज, 2020 तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा व कॉलिंग फ्री

इस ऑफर का सिर्फ जियो ग्राहकों को ही मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को अपेन मोबाइल में जियो ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर शाहरुख खान से मिलने वाले एक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस दौरान एक पेज ओपन होगा जिसपर आपको यह जानकारी दी जाएगी कि आपको शाहरुख खान से मिलने के लिए क्या करना होगा।

यह भी पढ़ें- इस दिन मुकेश अंबानी 5G करेंगे लॉन्च, 20 रुपये में मिलेगा सिम

ऐसे लें हिस्सा

इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को जियो नेटवर्क से जोड़ना होगा और इसके लिए इनवाइट मैसेज सेंड करना होगा। इसके बाद अगर आपको वो दोस्त जियो सिम खरीदता है तो उसे और आपको किंग खान से मिलने का खास मौका दिया जाएगा। बता दें कि इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले दो लोगों को दो मूवी टिकट, ऑथेराइज्ड मर्चेंडाइज, 100 रुपये का डेटा वाउचर में से कोई एक गिफ्ट भी दिया जाएगा। साथ ही EaseMy Trip, AJIO.com, Faasos, VLCC, Shopclues, Oyo, Puma, Lenskart जैसे टॉप ब्रांड का डिस्काउंट कूपन भी मिलेगा।

इसमें पार्टिसिपेट लेने के लिए आपको Participate Now पर क्लिक करना होगा, इसके बाद एक पेज खुलेगा जिसमें आपकी ओर से एक मैसेज लिखा होगा जिसे आपको अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में से कम से कम 10 लोगों को भेजना होगा। इसके बाद अगर वो 10 लोग सिम खरीद लेते हैं तो आपको और उन्हें शाहरुख खान से मिलने का मौका दिया जाएगा।