10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio phone 2 दिवाली सेल: कल से उठा सकेंगे जबरदस्त ऑफर्स का फायदा

Jio Phone 2 को खरदीने के बाद अगर ग्राहक पेटीएम से फोन का भुगतान करते हैं तो उन्हें 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 4 Nov 2018, 12:18 PM IST

feature

Jio phone 2 दिवाली सेल: कल से उठा सकेंगे जबरदस्त ऑफर्स का फायदा

नई दिल्ली: रिलायंस जियो दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर यानी कल से लेकर 12 नवंबर तक jio phone 2 की स्पेशल फेस्टिव सेल का आयोजन करने जा रहा है। यह पहला ऐसा मौका है जहां Jio Phone 2 को फ्लैश सेल में नहीं बेचा जाएगा। इस फोन को ग्राहक Jio.com से ओपन सेल में खरीद सकते हैं। यह सेल 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वहीं Jio Phone 2 को खरदीने के बाद अगर ग्राहक पेटीएम से फोन का भुगतान करते हैं तो उन्हें 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें:दिवाली के बाद बढ़ सकते हैं Realme स्मार्टफोन्स के दाम, जानें कारण

बता दें कि इस फोन को अगस्त में लॉन्च किया गया , जिसके बाद से इसे फ्लैश सेल में बेचा जा रहा है। लेकिन दिवाली के खास मौके पर कंपनी ने अपने इस शानदार फीचर फोन को पहली बार ओपेन सेल में लगाया है। Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये है। जियो फोन का शुरुआती प्लान 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये का है। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में Micromax का पहला गूगल सर्टिफाइड एंड्रॉयड TV हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।