27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jio Phone 2 की आज पहली फ्लैश सेल, यहां से खरीद सकते हैं फोन

Jio Phone 2 को आज फ्लैश सेल से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। इसे यूजर्स Jio.com से खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 2,999 रुयए रखी गयी है।

2 min read
Google source verification
jio

Jio Phone 2 की आज पहली फ्लैश सेल, यहां से खरीद सकते हैं फोन

नई दिल्ली: Jio Phone 2 को आज फ्लैश सेल से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। इसे यूजर्स Jio.com से खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 2,999 रुयए रखी गयी है। jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें- इसी महीने लॉन्च हो सकता है दुनिया का पहला 10 GB रैम वाला ये स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फीचर फोन के लिहाज से काफी पावर फुल है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Amazon प्राइम को टक्कर देने के लिए Flipkart Plus लॉन्च

फोन को रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको MyJio ऐप या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर वहां रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके ओपन होने पर आपको Get Now का ऑप्शन दिखेगा, जहां आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद यहां आपको अपना मोबाइल नंबर और एड्रेस भरना होगा (ताकि फोन को आपके घर डिलीवर कराया जा सकें)। इस प्रक्रिया के पूरे हो जाने के बाद आपको 2,999 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि यूजर्स डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान कर सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले खबर आ रही थी कि फोन 15 अगस्त को सेल के लिए लगाया जाएगा।