10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

141 रुपये में Jio Phone 2 खरीदने का आज खास मौका, 49 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

Jio Phone 2 फ्लैश सेल EMI के तहत 141 रुपये में खरीद सकते हैं फोन जियो फोन का है अपग्रेड वर्जन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 27 Jun 2019, 11:50 AM IST

Jio Phone 2

141 रुपये में Jio Phone 2 खरीदने का आज खास मौका, 49 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

नई दिल्ली:jio phone 2 को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में बेचा जाएगा। इस फोन को ग्राहक jio.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। इस फीचर फोन की कीमत 2,999 रुपये है। इससे पहले भी कई बार इस फोन का फ्लैश सेल लगाया गया है, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस फोन को EMI के तहत 141 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि ये जियो फोन का अपग्रेड वर्जन है।

जियो फोन के प्लान की कीमत 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये है। इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 49 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 50SMS के साथ 1GB डेटा मिलेगा। वहीं, 99 रुपये के प्लान में 300SMS के साथ 14GB डेटा मिलेगा। जबकि 153 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड SMS के साथ 42GB डेटा मिलेगा। इन प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 15 जुलाई को Redmi K20 और Redmi K20 Pro भारत में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

जियो फोन 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।