3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 अक्टूबर को होगी Jio Phone 2 की अगली सेल, ऐसे मिलेगा 200 रुपये का कैशबैक

Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये रखी गयी है। अगर ग्राहक इस फोन का भुगतान पेटीएम से करते हैं तो उन्हें 200 रुपये का कैशबैक ऑफर का लाभ मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 21 Oct 2018, 2:09 PM IST

phone

25 अक्टूबर को होगी Jio Phone 2 की अगली सेल, ऐसे मिलेगा 200 रुपये का कैशबैक

नई दिल्ली: अगर आप jio phone 2 को अभी तक किसी सेल में खरीद नहीं खरीद सकें हैं तो कोई बात नहीं। क्योंकि, इसको एक बार फिर 25 अक्टूबर को फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। इससे पहले इसकी सेल 17 अक्टूबर को हुई थी, जिस दौरान चंद मिनटों में ही फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। जियो के इस फीचर फोन को ग्राहक दोपहर 12 बजे Jio.com से खरीद सकते हैं। Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये रखी गयी है। अगर ग्राहक इस फोन का भुगतान पेटीएम से करते हैं तो उन्हें 200 रुपये का कैशबैक ऑफर का लाभ मिलेगा। जियो फोन का शुरुआती प्लान 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये का है। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं।

jio phone 2 फीचर्स

jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।

ऐसे कराएं रजिस्टर

फोन को रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको MyJio ऐप या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद Get Now के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और एड्रेस भरना होगा (ताकि फोन को आपके घर डिलीवर कराया जा सकें)। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद 2,999 रुपये का भुगतान करे। बता दें कि डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान करना होगा।