इसके अलावा भी जियो ने तीन अन्य ऑफर पेश किए है। इसमें से एक सालाना प्लान भी है, जिसकी कीमत 1,699 रुपये रखी गयी है और इसकी वैधता 365 दिनों की है। इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डाटा मिलता है और हर दिन 100 मैसेज व अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी साथ ही जियो के सभी प्रीमियम ऐप्स का इस्तेमाल फ्री में करने का ऑप्शन दे रही है। बता दें कि इस प्लान को दीवाली में पेश किया गया था, तब इसपर कंपनी 100 फीसदी का कैशबैक ऑफर दे रही थी, लेकिन अब यह ऑफर खत्म कर दिया गया है।