फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के रियर में एफ/2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा मौजूद है। फोन में पावक के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे बेहतरीन फीचर मौजूद हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।