फोटोग्राफी के लिए LG Q60 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 16-मेगापिक्सल, दूसरा 5-मेगापिक्सल का वाइड एंदल लेंस और तीसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3,500mAh की बैटरी दी है, जो स्टैंडिंग चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। साथ ही इसके साइड में डेडिकेटिड गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है।