बता दें कि पिछले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में LG V50 ThinQ 5G को पेश किया गया था, जिसमें 6.4 इंच की AMOLED स्क्रीन दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 6GB RAM का इस्तेमाल किया गया है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें पहला 12-मेगापिक्सल का, 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल कैमरा दिया जाएगा। इसमें पहला 8-मेगापिक्सल और दूसरा 5-मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा होगा है। पावर के लिए LG V50 ThinQ में 4000mAh की बैटरी दी गयी है।