नई दिल्ली: जब भारत में बेहतरीन स्मार्टफोन्स की बात होती है तो Apple और Samsung कंपनी के फोन्स ही लोगों को सबसे पहले पसंद आते हैं। लेकिन, ज्यादा कीमत होने के कारण कई ग्राहक इन फोन्स को खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे में चीन की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Xiaomi के स्मार्टफोन्स को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। क्योंकि, यह कंपनी अपने स्मार्टफोन्स को कम कीमत में बेहरीन फीचर्स के साथ पेश करती है। अगर आप भी शाओमी का कोई स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्द ही खरीद लीजिए। बता दें कंपनी भारत में अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी करने की सोच रही है।