
चीन की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी Meizu ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन M6s स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन को पतले-बेजल के साथ लाया गया है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इसके साइड में है। ऐसा फिंगरप्रिंट सेंसर Sony Xperia और Razer Phone में दिया जा चुका है। इस फोन को “Super mBack” फीचर के साथ लाया गया है जो यूजर्स को डिस्प्ले में बनाए गए एक नए हेलो प्रेसर सेन्सिटिव बटन पर स्वाइप करके डिवाइस को नेविगेट करने की अनुमति देता है।
Meizu M6s की कीमत और वेरियंट्स
Meizu M6s स्मार्टफोन को 2 मेमोरी वेरियंट में लाया गया है जिनमें एक वेरियंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत Yuan 999 (करीब Rs 10,000) रखी गई है। इसका दूसरा वेरियंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला है जिसको Yuan 1,199 (करीब Rs 12,000) है। इसको स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड, मैटे ब्लैक, मून सिल्वर और कोबाल्ट ब्लू कलर में लाया गया है। खबर है कि इस हैंडसेट को अब जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
Meizu M6s में डिस्प्ले
Meizu M6s में 5.7 इंच की HD+ डिस्प्ले स्क्रीन 1440 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। यह फोन हेक्साकोर सैमसंग Exynos 7872 प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। मैजू एम6एस में सैमसंग CMOS सेंसर और f/2.0 अपर्चर लेंस के साथ 16MP रियर कैमरा है जो यह 5P लेंस ड्यूल टोन LED फ्लैश के साथ है। इस हैंडसेट में f/2.0 अपर्चर लेंस के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा है। यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन जो एंड्रॉयड 7.1.2 नॉगट ओएस पर काम करता है।
अब क्रेडिट कार्ड से नहीं खरीद सकेंगे मोबाइल फोन, इस कंपनी ने लगाई रोक
अब आप वन प्लस कंपनी का कोई भी मोबाइल फोन ईएमाई या क्रेडिट पर से नहीं खरीद सकेंगे। इस कंपनी ने क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर वन प्लस स्मार्टफोन खरीदने के लिए भारतीय ग्राहकों पर रोक लगा दी है। इस कंपनी ने अपना क्रेडिट कार्ड सिस्टम बंद कर दिया है। अब वन प्लस मोबाइल खरीदने के लिए कैश या डेबिट कार्ड से ही पेमेंट करना पड़ेगा।
Updated on:
19 Jan 2018 12:59 pm
Published on:
19 Jan 2018 12:59 pm
