भारत में लॉन्च किया जाने वाले Mi 10T Pro स्मार्टफोन के फीचर्स अन्य फोन से कुछ अलग है। इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के लेंस कैमरे मौजूद हैं। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन 4,720mAh बैटरी के साथ आता है, जो 30 वॉट वूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी मोटाई 7.45 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।