कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच बैटरी दी गई है और यह 8 मिलीमीटर मोटाई के साथ आता है। फोन में 22 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपॉर्ट दिया गया है।