10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी ही कंपनियों के फोन नहीं खरीद रहे चीन के लोग, पढ़ें ये चौंकाने वाली रिपोर्ट

इस साल चीन के लोगों ने अपने ही देश की कंपनियों के मोबाइल फोन कम खरीदे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 12 Jan 2018, 1:27 PM IST

chinese mobile phones

इस समय एक और जहां भारत समेत दुनियाभर में चीन की कंपनियों के मोबाइल फोन्स की जबरदस्त मांग है वहीं, दूसरी ओर खुद चीन के लोग ही अपनी कपंनियों के बने हैंडसेट्स के बहुत कम खरीद रहे हैं। इसका खुलासा हाल ही में आई एक रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने साल 2017 में कम मोबाइल फोन्स का उत्पादन किया और मोबाइल के नए संस्करण के उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की गई है। चाइना एकेडमी ऑफ इंफरेमेशन एंड कम्यूनिकेशंस टेक्नॉलजी (सीएआईसीटी) की ओर से बताया गया है कि पिछले साल 49.1 करोड़ मोबाइल फोन की बिक्री की गई और केवल 1,054 नए मोबाइल फोन्स लांच किए गए हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में क्रमश: 12.3 फीसदी और 27.1 फीसदी कम है।

इतनी कम हुई बिक्री
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन में 2017 में घरेलू मोबाइल फोन ब्रांड्स की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 12.4 फीसदी घट है। इसमें कुलमिलाकर 43.6 करोड़ फोन्स की बिक्री हुई जो कुल बिक्री का 88.8 फीसदी है। चीन के मोबाइल फोन बिक्री में पिछले साल मार्च से कमी दर्ज की गई है। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट दिसंबर के महीने में रही जो साल-दर-साल आधार पर 32.5 फीसदी रही है।

10 फीसदी हिस्सा
इस बारे में चीनी की दूरसंचार दिग्गज हुवेई कंपनी ने कहा कि उसने पिछले साल कुल 15.3 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की है जिसके चलते उसकी वैश्विक बाजार में उसकी हिस्सेदारी 10 फीसदी है। यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी है। विश्लेषकों के मुताबिक चीन में मोबाइल फोन की बिक्री में गिरावट का मुख्य कारण वहां पर प्रत्युक नागरिक के पास कम से कम एक फोन पहले से ही होना है।

भारत में बोलबाला
दूसरी ओर चीनी कंपनियों का भारतीय मोबाइल फोन मार्केट में जबरदस्त बोलबाला है। इनमें शाओमी, वीवो, ओप्पो, रेजर, लेनोवो, हुवेई जैसी कंपनियां भारतीय कंपनियों समेत एपल , सैमसंग, सोनी और पैनासोनिक जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं।