फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो Reliance Jio की तरफ से एक साल के लिए अनलिमिटेड फ्री सर्विस मिलेगी। साथ ही सालाना प्लान पर डबल डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलेगा। यानि कुल 700GB Data का लाभ मिलेगा। बता दें कि ये स्मार्टफोन सिर्फ eSIM को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन को सिर्फ 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ उतारा है। भारत में फोन की कीमत 1,24,999 रुपये है और ग्राहक इसे Noir Black कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे।