फोटोग्राफी के लिए Motorola One Hyper में दमदार कैमरा सेटअप दिया जाएगा। रियर में पहला अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ 64 मेगापिक्सल और दूसरा 8 मेगापिक्सल का डेप्थ-सेंसिंग कैमरा दिया जा सकता है, जो 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4K वीडियो, 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर फुल-एचडी वीडियो, 1080 रिजॉल्यूशन पर 120 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्लो-मो वीडियो फीचर से लैस होगा। पावर के लिए फोन में 3,600 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।