Moto Razr 5G स्मार्टफोन Moto Razr का अपग्रेडेड वर्जन है। जो फोल्डेबल फोन है, जिसकी स्क्रीन मुड़ती है। इसकी मुख्य स्क्रीन 6.2 इंच की OLED डिस्प्ले है और इसमें कवर डिस्प्ले भी दिया गया है, जो 2.7 इंच की है और ये ग्लास OLED है। मोटोरोला रेज़र 5जी My UX ऑन टॉप पर काम करता है। Moto Razr 5G में Qualcomm Snapdragon 765G दिया गया है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 2,800mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें साइड माउंटेड फिंगरफ्रिंट स्कैनर और यूएसबी टाइप सी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।