नोकिया 7 प्लस में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी के साथ 3.55 मिलीमीटर का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में ऐक्सेलेरोमीटर, एंबियेंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपस, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है। इस हैंडसेट में 3,800 एमएएच क्षमता वाली बैटरी है जो 19 घंटे का टॉकटाइम और 723 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है।