नए आईफोन्स के खास फीचर्स
आईफोन 8 में 4.6 इंच की रेटीना HD डिस्प्ले स्क्रीन है। वहीं, आईफोन 8 में 5.5 इंच की रेटीना HD डिस्पले स्क्रीन दी गई है। इन स्मार्टफोन्स को नए ऑल ग्लास डिजाइन और एल्युमिनियम बेजल के साथ लाया गया है। कंपनी ने इनमें अपना 10nm A11 बायॉनिक प्रोसेसर दिया है जो एपल के पिछले A10 प्रोसेसर से 70% ज्यादा तेज है। आईफोन 8 प्लस में ड्यूल बैक कैमरा सेटअप है जिसमें 12MP के दो कैमरे हैं। वहीं, आईफोन 8 में 12MP बैक कैमरा है। इन दोनों ही हैंडसेट्स को 64GB और 256GB के दो स्टोरेज वेरियंट्स में लाया गया है। इनमें सिल्वर, स्पेस ग्रे औ गोल्ड कलर वेरियंट्स की पसंद दी गई है। ये वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट वाले हैं। आईफोन 8 भारत में कीमत 64,000 रु और आईफोन 8 प्लस की कीमत 73,000 रु से शुरू है।