नई दिल्ली। Nokia 5.3 को इस महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी के अदिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि लॉन्चिंग डेट का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। ग्लोबली Nokia 5.3 को मार्च में ही पेश किया जा चुका है। इसमें Qualcomm Snapdragon 665 SoC के साथ चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और पावर के लिए 4,000mAh की दमदार बैटरी मौजूद है। भारत में इसकी कीमत 17,000 रुपये के आसपास हो सकती है।