फोटोग्राफीफी के लिए Nokia 6.2 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 16 मेगापिक्सल, दूसरा 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और तीसरा 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल शूटर है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट 3,500mAh की बैटरी दी गयी है, जो टाइप सी चार्जर को सपोर्ट करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, USB टाइप-C पोर्ट, GPS और 4G LTE सपोर्ट दिया गया है।