
Nokia 9 PureView जल्द होगा भारत में लॉन्च, OnePlus 7 Pro को मिलेगी कड़ी टक्कर
नई दिल्ली:Nokia 9 PureView स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने Nokia Mobile India के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी है। साथ ही कंपनी ने एक 24 सेकंड का वीडियो भी टीज किया है। इस वीडियो में स्मार्टफोन के पांच रियर कैमरा के क्वालिटी को दिखे जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग तारीख की जानकारी नहीं दी है लेकिन फोन को जल्द ही लॉन्च करने को कहा गया है।
Nokia 9 PureView कीमत
हमे पहले से ही यह पता है कि Nokia 9 PureView को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस ( MWC 2019 ) के दौरान ग्लोबल लॉन्च करने के पांच महीने बाद भारत मार्केट में पेश किया जाना है। यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो पांच 12 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ आता है। हैंडसेट की कीमत कि बात करें तो 699 डॉलर करीब (50,000 रुपये) रखी है। रिपोर्ट की माने तो भारत में इस स्मार्टफोन को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। इस प्राइस सेगमेंट के साथ यह स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro को टक्कर दे सकता है।
Nokia 9 PureView स्पेसिफिकेशंस
Nokia के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 5.99 इंच का क्वाड-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके स्क्रीन का रिज्यूलेशन (1440x2960) पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करता है। यह फोन 6 जीबी रैम और128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
Nokia 9 PureView कैमरा
स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत इसके बैक पर दिए गए 5 रियर कैमरे हैं। इसमें 12 मेगापिक्सल के तीन मोनोक्रोम कैमरे हैं और 12 मेगापिक्सल के आरजीबी दो कैमरे हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। नोकिया का यह फोन IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे वॉटर और डस्ट से बचाने का काम करेगा। फोन में 3320 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Updated on:
4 Jul 2019, 12:58 PM IST
Published on:
4 Jul 2019, 12:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.