भारत में Nubia Red Magic 3S को दो स्टोरेज वेरियंट्स में पेश किया गया है। इसके 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 35,999 रुपये है और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 47,999 रुपये है। इनमें से 8 जीबी रैम को मेका सिल्वर कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि 12 जीबी रैम वेरिएंट रेड और ब्लू के सायबर शेड कलर में उपलब्ध होगा। ग्राहक स्मार्टफोन्स को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से 21 अक्टूबर से खरीद सकते हैं।