बता दें कि यह कंपनी का पहला ऐसा डिवाइस होगा जिसे 10 जीबी रैम दिया जा रहा है। वहीं, इस स्पेशल एडिशन में 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। OnePlus 6T में 6.41 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रेज्यूलेशन (1080x2340 पिक्सल) है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है।