OnePlus 6T को 30 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया गया। इस हैडसेट को दो रैम वेरिएंट में यूजर्स के लिए उतारा गया है। फोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है, जो कि सिर्फ मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। वहीं, 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। इसके सबसे महंगे वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये रखी गयी है। अब यह फोन पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक वेरिएंट में ग्राहकों को उपलब्ध होगा है।