नई दिल्ली: मोबाइल निर्माता कंपनी Oneplus ने हाल में ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oneplus 6 पेश किया था। कंपनी के इस डिवाइस ने बिक्री के मामले में सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। इस सफलता के बाद अब कंपनी अपना अगला हैंडसेट Oneplus 6T को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। आने वाले इस स्मार्टफोन का टीजर ई-कॉमर्स साइट Amazon इंडिया पर लाइव कर दिया गया है। इससे यह तो साफ हो गया है कि यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी 17 अक्टूबर को लॉन्च करेगी, जिसके बाद इसके स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा दिया जाएगा।