19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gadgets / Mobile / 14,990 रुपये की कीमत में Oppo A5 भारत में लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स से लैस है फोन

14,990 रुपये की कीमत में Oppo A5 भारत में लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स से लैस है फोन

ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A5 को लॉन्च कर दिया है। भारत में फोन को 14,990 रुपये में बेचा जाएगा और यूजर्स के लिए हैंडसेट ब्लू और रोज गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 24 Aug 2018, 10:44 AM IST

oppo

14,990 रुपये की कीमत में Oppo A5 भारत में लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स से लैस है फोन

नई दिल्ली: ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन oppo a5 को लॉन्च कर दिया है। भारत में फोन को 14,990 रुपये में बेचा जाएगा और यूजर्स के लिए हैंडसेट ब्लू और रोज गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया जा रहा है। फिलहाल फोन को कब सेल में लगाया जाएगा इसकी अभी कई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy Note 9 की भारत में आज पहली सेल, मिल रहे शानदार ऑफर्स

Oppo A5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन की सुरक्षा के लिए ऊपर की तरफ 2.5 डी कर्व्ड ग्लास पैनल दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर हैं। इस 4 जीबी रैम में उतारा गया है और इसका स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Flipkart ने 2GUD नाम से नया वेबसाइट किया लॉन्च, यहां 2000 में खरीद सकते हैं स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला कैमरा एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का है और एफ/2.4 अपर्चर के साथ दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है साथ ही बैक में एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। बता दें कि फ्रंट में एआई ब्यूटी फीचर भी दिया गया है।

Oppo A5 के कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए हैं और पावर के लिए 4230 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोन का डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है। गौरतलब है कि इस हफ्ते कई दमदार स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुए हैं, जिनका बाजार में सीधा टक्कर देखने को मिलगा। इसमें Xiaomi Poco F1, Oppo F9 pro और Samsung galaxy note 9 शामिल है।