नई दिल्ली: भारत में Oppo A7 और Oppo A5 की कीमत में भारी कटौती की गई है। Oppo A7 के दाम में 1000 रुपये की कटौती की गयी है, जिसके बाद ग्राहक इस फोन को 15,990 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 16,990 रुपये रखी गयी थी। बता दें कि कंपनी ने ये कटौती 4GB रैम वेरिएंट में की है। वहीं Oppo A5 के दाम में 2000 रुपये की कटौती हुई है, जिसके बाद ग्राहक फोन को 11,990 रुपये में खरीद सकते हैं।इन दोनों ही फोन को नई कीमत के साथ ग्राहक Amazon , Flipkart , Paytm , Snapdeal , TataCliq और Oppo रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।