Oppo A9 2020 में फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Oppo A5 2020 में भी चार रियर कैमरा है, जिसमें 12 मेगापिक्सल 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।