नई दिल्ली। OPPO A92 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को पिछले हफ्ते लॉन्च हुए A92s का टोन्ड वेरिएंट कहा जा रहा है। इसके फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले और बैक में क्वाड रियर कैमर सेटअप दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को Twilight Black, Shining White और Aurora Purple कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा।