
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo एफ7 आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Oppo के स्मार्टफोन भारत में काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। आइए जानते हैं कैसा है ये स्मार्टफोन और कैसे हैं इसके फीचर्स।
Oppo एफ 7 के फीचर्स
Oppo एफ7 में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस 2280x1080 पिक्सल वाली डिस्पले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस स्मार्टफोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये स्मार्टफोन कलरओएस 5.0 पर रन करेगा, जिसमें फेस अनलॉक और स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन
Oppo एफ 7 में आईफोन एक्स जैसा डिजाइन और नॉच दिया गया है।Oppo एफ 7 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट दी गई है। स्टोरेज के हिसाब से ये स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आएगा। 4/6 जीबी रैम और 64/128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए माली-जी72एमपी3 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन में 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि एक बार चार्ज होकर लंबे समय तक सकती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्पॉर्ट ग्लोसी डिजाइन से लैस ओपो एफ7 डायमंड ब्लैक, मूनलाइट सिल्वर और सोलर रोड में उपबल्ध है। Oppo के इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के दौरान भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, आर अश्विन और हार्दिक पांड्या भी शामिल हुए।
कीमत
Oppo एफ 7 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 21,990 रुपये तय की गई है और Oppo एफ 7 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 26,990 रुपये तय की गई है। Oppo के स्मार्टफोन में कुछ फीचर्स एप्पल आईफोन एक्स जैसे दिए गए हैं, जिनकी वजह से ये स्मार्टफोन आईफोन एक्स को भी टक्कर देगा। कीमत के हिसाब से आईफोन एक्स Oppo एफ7 से काफी ज्यादा महंगा है। अब देखते हैं कि लॉन्च होने के बाद ये स्मार्टफोन लोगों को कितना ज्यादा पसंद आता है।
Updated on:
26 Mar 2018 01:58 pm
Published on:
26 Mar 2018 01:42 pm
