इस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में उपलब्ध कराया गया है, जिसकी कीमत 59,999 रुपये है। इस फोन को 2 कलर वेरिएंट रेड और आइस ब्लू में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा इवेंट के दौरानOppo Find X Automobili Lamborghini Edition को भी पेश किया गया है। हालांकि इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसकी प्री बुकिंग 25 जुलाई से शुरू होगी और इसे बिक्री के लिए 3 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा।