Oppo K3 के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। इसे ऑरोरा ब्लू और जेड ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) के यूजर्स 7,050 रुपये का बेनिफिट उठा सकते हैं। साथ ही फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है।