चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने दो नए स्मार्टफोन Oppo R15 और Oppo R15 ड्रीम मिरर एडिशन को लॉन्च किया है। कंपनी ने फिलहाल इन दोनों ही हैंडसेट्स को चीन में पेश किया है। Oppo R15 को स्नो व्हाइट, हॉट रेड और स्टार पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। वहीं Oppo R15 ड्रीम मिरर एडिशन को ड्रीम मिरर रेड वर्जन और सिरेमिक एडिशन में उपलब्ध कराया जा रहा है। इन सभी हैंडसेट्स की कीमत क्रमश: CNY 2,999 (लगभग 30,800 रुपये), CNY 3,299 (लगभग 33,900 रुपये) और CNY 3,499 (लगभग 35,900 रुपये) रखी गई है।