कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C का सपोर्ट दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। पावर के लिए 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। कंपनी की माने तो इस फोन को पांच मिनट में दो घंटे की टॉक टाइम के लिए चार्जिंग किया जा सकता है।