फोटोग्राफी के लिए रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 60 मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो रेनो 3 में यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी ऑडियो टेक, एनएफसी सपोर्ट, आईआर ब्लास्टर सपोर्ट भी दिया जा सकता है।