नई दिल्ली: Oppo ने चीन में ओप्पो रेनो सीरीज के नए स्मार्टफोन Oppo Reno Ace को लॉन्च कर दिया है। हैंडसेट 8GB रैम व 128GB स्टोरेज, 8GB रैम व 256GB स्टोरेज और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट में बेचा जाएगा। इन तीनों हैंडसेट की कीमत क्रमश: CNY 2,999 (लगभग 30,000 रुपये), CNY 3,199 (लगभग 32,000 रुपये) और CNY 3,799 (लगभग 38,000 रुपये) है। इस फोन को Psychedelic Purple और Starry Blue कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। भारत में फोन को कब पेश किया जाएगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।